Skip to main content

दूध पीने का सही समय

दूध पीने का सही समय
BEST TIME TO DRINK MILK

आयुर्वेद के अनुसार दूध शरीर के लिये सबसे जरुरी चीज़ है जिसका हमारे आहार में शामिल होना महत्‍वपूर्ण है। आयुर्वेद, सभी को नियमित रूप से हल्‍का गर्म दूध पीने की सलाह देता है। दूध में विटामिन (A, K और B12), थायमाइन और निकोटिनिक एसिड, मिनरल्‍स जैसे- कैल्शियम, फास्फोरस, सोडियम और पोटेशियम पाए जाते हैं।

इस बात पर काफी बहस हो चल रही है कि दूध पीने का सही समय क्‍या होता है। यदि इसका सेवन दिन में किया जाए तो यह हमें दिनभर एनर्जी देगा। अगर इसे रात मे पिया जाए तो यह दिमाग को शांत और अनिंद्रा दूर करेगा। आयुर्वेद में रात को दूध पीने की प्राथमिकता दी गई है।

अलग - अलग समय पर दूध पीने का असर:

सुबह: सुबह दूध पीने की सलाह नहीं दी जाती क्‍योंकि यह पचाने में भारी होता है।दुपहर: इस समय दूध पीने से बुजुर्गों को ताकत मिलती है।शाम: शाम के दौरान दूध पीने से आंखों पर अच्‍छा असर पड़ता है।रात: रात को दूध पीने सबसे अच्‍छा माना जाता है क्‍योंकि इससे शरीर की थकान मिटती है और नींद अच्‍छी आती है।

रात को दूध पीने से क्‍या लाभ होते हैं:

रात को दूध पीने से नींद इसलिये अच्‍छी आती है क्‍योंकि दूध में अमीनो एसिड ट्राइप्‍टोपेन होता है जो कि नींद के हार्मोन के स्‍तर को बढ़ाने में मदद करता है।दूध में कैल्‍शियम होता है जो कि हड्डियों को मजबूत बनाता है। और साथ ही शाम को दौड़ भाग कम करने की वजह से दूध का कैल्‍शियम हड्डियों में आराम से समा जाता है।इसमें प्रोटीन होता है जो कि मासपेशियों के विकास के लिये लाभदायक होता है।

दूध पीते वक्‍त इन बातों का रखें ख्‍याल:

जिन लोगों का पाचन कमजोर, किसी प्रकार की स्‍किन कंडीशन, कफ, पेट में कीड़े और हर वक्‍त पेट खराब रहता हो, उन्‍हें दूध से बचना चाहिये।दूध को कभी भी भोजन के साथ नहीं पीना चाहिये क्‍योंकि यह जल्‍द हजम नहीं हो पाता। इसे हमेशा अलग से गरम कर के पीना चाहिये।दूध को अगर ठंडा, ज्‍यादा और सही खाद्य पदार्थ के साथ नहीं पिया गया तो यह सेहत के लिये खराब हो सकता है।जिन्‍हें लैक्‍टोज इंटॉलरेंस हैं, उन्‍हें दूध नहीं पीना चाहिये।रात को दूध पीने से मोटापा भी बढ़ता है।

गरम या ठंडा? कैसा दूध पियें, जो सेहत के लिये हो अच्‍छा

दूध सेहत के लिये सबसे उत्‍तम पेय पदार्थ है। दूध में कैल्‍शियम, पोटैशियम और विटामिन डी होता है जो ना केवल हड्डियों के लिये ही बल्‍कि पूरी सेहत के लिये बढियां माना जाता है। कई लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता। वहीं कई लोग दूध को ठंडा और कई लोग गरम पीना पसंद करते हैं। क्‍या आपने कभी सोंचा है कि दोनों में से कौन सा दूध पीना ज्‍यादा बेहतर है? आइये आज इसी विषय पर बात करते हैं..

अगर दूध पीने से पेट खराब होता हो, तो गरम दूध पियें : गरम दूध पीने की एक अच्‍छी बात यह है कि इसे पीने से आपका शरीर इसे आराम से हजम कर सकता है। आप ठंडे दूध को कार्नफ्लेक्‍स या ओट्स के साथ मिला कर पी सकते हैं, लेकिन अगर आपको दूध हजम ना होता हो, तो ठंडा दूध एक बार में पीने से बचें। जब दूध को गरम किया जाता है तो, उसमें मौजूद लैक्‍टोज ब्रेक डाउन हो जाता है, जिससे वह पेट में जाने के बाद डायरिया या पेट नहीं फुलाता।

हल्‍का गरम दूध पीने से नींद अच्‍छी आती है : रात को सोने से पहले हल्‍का गरम दूध पीने से अच्‍छी नींद आती है। दूध में amino acid tryptophan होता है, जो नींद उत्‍प्रेरण रसायनों, सेरोटोनिन और मेलाटोनिन का उत्‍पादन करता है, जिससे आपका दिमाग शांत होता है और नींद अच्‍छी आती है।

ठंडा दूध एसिडिटी को शांत करता है : अगर आपको सीने में जलन और एसिडिटी की समस्‍या है तो, ठंडा दूध पियें। खाना खाने के बाद आधा गिलास ठंडा दूध पी लेने से अत्यधिक एसिड उत्पादन कम हो जाता है और एसिडिटी शांत हो जाती है।

गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाए ठंडा दूध : गर्मियों में सुबह ठंडा दूध पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और डिहाइड्रेशन से छुटकारा मिलता है। पर अगर आपको सर्दी-जुखाम है तो, सुबह ठंडा दूध ना पियें।

PMS से छुटकारा : कई महिलाओं में मासिक धर्म के समय मूड में बदलाव देखा जाता है। तो अगर आपको भी ऐसा होता है तो आपको केवल एक गिलास गरम दूध का पीना होगा। इससे आप बेहतर महसूस

🌷आरोग्यम् धनसंपदा 🌷

Comments

Popular posts from this blog

पायांच्या तळव्यांची आग होणे -

पायांच्या  तळव्यांची  आग  होणे  - - - - - कारणे  -- शरीरात  उष्णता  वाढणे,  आम्लपित्त  वाढणे,  पचनशक्ती  कमजोर  होणे,  मांसाहार  करणे,  पोट  साफ  नसणे.  जाग्रण  करणे.  इ. उपाय  -- १)  रात्री  झोपतेवेळी  पायांच्या  तळव्यांना  तुप  /  खोबरेल / तिळाचे  तेल   लावणे.  नंतर  काश्याच्या  वाटीने  घासणे.  तसेच  नाभीत  ( बेंबीत )  खोबरेल  तेल  घालणे. २)  नियमित  प्राणायाम  करा . सर्वच  आजार नष्ट  होतील. ३)  रोज  एक  चमचा  गुलकंद  खाणे . ४)  एक  कप  ताक  +  एक  चमचा  आवळापूड  +  थोडे  मीठ  मिक्स  करून  दोन  वेळा  पाच  दिवस  घेणे . ५)  सकाळी  एक / दोन  ग्लास  कोमट / गरम  पाणी  चहा  प्रमाणे  बशीतून  पिणे . ६) ...

आवाज बसणे

आवाज   बसणे  - - - - - कारणे ----- मोठ्याने  बोलणे /  ओरडणे,  गायन  करणे,  उष्ण / तिखट / तेलकट / तुपट / थंड  पदार्थ  वारंवार  खाणे,  वातावरण  बदल,  घशाला  सुज  येणे,  दही / श्रीखंड  जास्तच  खाणे  इ. उपाय ----- १)  वरील  कारणे  कमी  करा. २)  लवंग  किंवा  काळिमिरी  किंवा खडीसाखर  चोखावी. ३)  त्रिफळाच्या  काढ्याने  गुळण्या  करा. ४)  सकाळ  संध्याकाळ  गरम  दुध  +  हळद  +  खडीसाखर  मिक्स  करून  घ्या. ५)  चहा  प्या  –  पाणी  +  गुळ  +  वेलची  +  लवंग  +  तुळशी  पाने  +  दालचिनी  +  गवती  चहापात  इ. ६)  नियमित  उज्जायी  प्राणायाम  करा. घसा  टाईट  करा. ७)  हातपाय  घासा  व  प्रेस  करा. ८)  गरम  पा...

गोमुत्राचे फायदे

*गोमुत्राचे फायदे* नमस्कार प्रिय मित्रांनो. भारतीय संस्कृतीमधे गाईला फार महत्व आहे. गाय असा एकमेव प्राणी आहे, जिला “गोमाता” म्हटले जाते. आईच्या खालोखाल गाईला स्थान दिले गिले आहे. प्रथम गाईला पुजल्याशिवाय कोणताही धार्मिकविधी सुरु होऊ शकत नाही. गाय असा प्राणी आहे, जिचे सर्व उत्पादने व अवयव मनुष्याला जीवन, आरोग्य, सुख, शांती, आनंद, समाधान देतात. तिच्या शेण, गोमुत्र, दूध, दही, तूप, या पाच उत्पादनांपैकी एकमात्र “गोमूत्र” याची माहिती आज आपण घेणार आहोत.  गोमुत्रात पोट्याशियम, कॅल्शियम, मॅग्नेशियम, फॉस्फरस, पोटयाश, अमोनिया, क्रिटेनिन, नायट्रोजन, सोडियम, कार्बोलिक अॅसिड्स, लॅक्टोज, पाचकरस, हार्मोन्स व अनेक खनिजद्रव्यं असतात, जी मनुष्याची शरीरशुद्धि व पोषण करतात. १. दातांच्या रोगात दात स्वछ करून, गोमूत्र थोडावेळ तोंडात धरुन ठेवल्याने दंतरोग हमखास बरे होतात. हे त्यातल्या कार्बोलिक अॅसिडमुळे होते. २. लहान मुलांची हाडे कमजोर असल्यास, सकाळी अनोशापोटी, नियमित 50 मिली गोमूत्र घेतल्याने काही दिवसात हाडे बळकट होतात. ३. गोमुत्रातील लॅक्टोज मुले व वृद्ध यांना प्रोटीन्स देते. ४.  गोमूत्र, ...